दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है किसानों का रुझान मिट्टी परीक्षण की ओर !
दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है किसानों का रुझान मिट्टी परीक्षण की ओर ! नमस्कार किसान भाइयों, इस लेख में हम जानेंगे कि मिट्टी परीक्षण (Soil Testing) क्यों जरूरी है और इससे क्या फायदे होते हैं। मिट्टी परीक्षण आज की आवश्यकता बन गया है। खेत में बेहतर उत्पादन लेने के लिए मुख्य उर्वरकों के साथ-साथ सूक्ष्म पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है। मिट्टी का स्वास्थ्य सुधारने, उसकी उर्वरता बढ़ाने, मिट्टी की संरचना में सुधार करने, मिट्टी में उपलब्ध सूक्ष्मजीवों की जानकारी प्राप्त करने और अधिक उत्पादन लेने के लिए मिट्टी परीक्षण करना बहुत जरूरी है। किसान भाई अक्सर क्या करते हैं? बेहतर फसल वृद्धि के लिए रासायनिक उर्वरकों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हम इस बात पर ध्यान नहीं देते कि जिस मिट्टी में यह फसल उगने वाली है, उसे भी उसकी जरूरत के अनुसार पोषक तत्व उपलब्ध कराना जरूरी है। एक नियम यह कहता है कि यदि फसल को सभी पोषक तत्व समय पर दिए जाएं और उनमें से कोई एक भी घटक कम हो जाए, तो कुल उत्पादन में गिरावट आती है। इसका मतलब यह है कि मिट्टी में मौजूद सभी पोषक तत्वों का समान महत्व है। मिट्टी परीक्षण का अर्थ...