मिट्टी की उत्पादकता बढ़ाए सेंद्रिय कार्बन की मदत से !

 मिट्टी की उत्पादकता बढ़ाए सेंद्रिय कार्बन की मदत से !


नमस्कार किसान भाइयों,

मिट्टी को ज्यादा उपजाऊ बनाने के लिए, उसमे सेंद्रिय कार्बन का होना बहुत जरुरी होता है। आज हम इस लेख मे सेंद्रिय कार्बन का महत्व जाणणे वाले है।


सेंद्रिय कार्बन क्या है?

सेंद्रिय कार्बन मिट्टी का एक महत्वपूर्ण घटक है। यह कार्बन-युक्त घटक उन सेंद्रिय पदार्थों से बनता है जो मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। इसमें मुख्य रूप से सड़े-गले पौधों के अवशेष, फसलों का कचरा, कंपोस्ट खाद, गोबर की खाद, हरी खाद और मिट्टी में मौजूद सूक्ष्मजीव शामिल होते हैं। सेंद्रिय कार्बन से मिट्टी की संरचना बेहतर होती है, नाइट्रोजन और अन्य पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है और फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ती है। 

Funtional role of organic carbon


मिट्टी में सेंद्रिय कार्बन का आदर्श स्तर क्या होना चाहिए?

उत्पादनशील मिट्टी के लिए सेंद्रिय कार्बन का स्तर 0.8% से 1.5% के बीच होना चाहिए। हालांकि, भारत में अधिकांश मिट्टी में सेंद्रिय कार्बन का स्तर 0.5% से भी कम है, जिससे उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है।


सेंद्रिय कार्बन की कमी के प्रभाव

- मिट्टी की उत्पादकता कम होती है: सेंद्रिय कार्बन की कमी से मिट्टी में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

- पानी धारण करने की क्षमता घटती है: मिट्टी में नमी बनाए रखने की क्षमता घटती है, जिससे फसलों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है।

- मिट्टी की संरचना खराब हो जाती है: मिट्टी सख्त हो जाती है और उसकी भुरभुरी संरचना कम हो जाती है, जिससे जड़ों की वृद्धि सीमित होती है।

- रोगों का खतरा बढ़ता है: सेंद्रिय कार्बन की कमी से मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की संख्या कम हो जाती है, जो फसलों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।

खाद की कार्यक्षमता कम हो जाती है: रासायनिक खाद का प्रभाव सीमित हो जाता है क्योंकि सेंद्रिय कार्बन पोषक तत्वों को फसलों तक पहुंचाने में मदद करता है।


सेंद्रिय कार्बन बढ़ाने के लिए किये जाणे वाले उपाय -

- सेंद्रिय खाद का उपयोग करें: गोबर खाद, कंपोस्ट खाद, वर्मीकंपोस्ट, और हरी खाद का नियमित उपयोग करें।

- फसलों के अवशेष मिट्टी में मिलाएं: कटाई के बाद फसलों के अवशेष जलाने के बजाय उन्हें मिट्टी में मिलाएं।

- हरी खाद की खेती करें: नाइट्रोजन देने वाली फसलों की खेती कर उन्हें मिट्टी में मिलाने से सेंद्रिय कार्बन बढ़ता है।

- सूक्ष्मजीव आधारित जैव उत्पादों का उपयोग करें: माइकोराइजा, ट्राइकोडर्मा, और नाइट्रोजन-फिक्सिंग बैक्टीरिया का उपयोग करें।

- फसल चक्र अपनाएं: अलग-अलग फसलों को बारी-बारी से उगाने से मिट्टी में सेंद्रिय पदार्थों की मात्रा बनी रहती है।

- मल्चिंग करें: पौधों की जड़ों के आसपास जैविक मल्चिंग का उपयोग करने से मिट्टी में नमी बनी रहती है और सेंद्रिय कार्बन सुरक्षित रहता है।

- जैविक द्रव खाद का उपयोग करें: ह्यूमिक एसिड और फुल्विक एसिड जैसे जैविक तत्वों का उपयोग सेंद्रिय कार्बन बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।


हमारा यह लेख आपको कैसा लगा, हमें अवश्य बताएं। साथ ही खेती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।


📱- 7757092091


धन्यवाद!

Comments

Popular posts from this blog

द्राक्ष सीजन 2025-26 यशस्वी करण्यासाठी द्राक्ष बागेत 'खरड छाटणी' केल्यानंतर असे करा महत्वाचे व्यवस्थापन !

द्राक्ष बागाययतदारांना मिळाले, द्राक्ष बागेत घडाची लांबी, वजन व चकाकी वाढवण्याचे रहस्य !

टरबूज पिकातील कॉलर रॉट : ओळख, कारणे आणि मिळवा प्रभावी नियंत्रण !